Doubtnut Promotions Sticky

अष्टक नियम क्या है ? एक आयनिक और एक सहसंयोजक यौगिक का उदाहरण देते हुये इस नियम को समझायें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

उत्कृष्ट गैसों के अतिरिक्त जितने भी तत्व हैं उनके परमाणुओं के बाह्यतम शेल (संयोजी शेल) में 8 से कम इलेक्ट्रॉन रहते हैं, अर्थात् इनके संयोजी शेल अपूर्ण होते हैं। इसीलिये इन तत्वों के परमाणु अन्य परमाणुओं से संयोग करके उत्कृष्ट गैसों की भांति इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त कर लेने की प्रवृत्ति रखते हैं। इनके परमाणुओं में उत्कृष्ट (अक्रिय) गैसों की भाँति स्थायी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त कर लेने की प्रवृत्ति के कारण ही वे रासायनिक दृष्टि से क्रियाशील होते हैं। इन परमाणुओं में अपने इलेक्ट्रॉनों को इस प्रकार से व्यवस्थित करने की प्रवृत्ति होती है कि इनके बाह्यतम शेल में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 8 हो जाये। इसे ही अष्टक नियम (Octetrule) त्याग या उन्हें प्राप्त करता है।
आयनिक या वैद्युत संयोजक तथा सहसंयोजक यौगिक के उदाहरण को अष्टक नियम द्वारा इस प्रकार समझा जा सकता है-
आयनिक/वैद्युत संयोजक यौगिक के उदाहरण द्वारा अष्टक नियम का सत्यापन- इसके अन्तर्गत हम सोडियम मोनोक्साइड (Na2O) के बनने का वर्णन करेंगे-
सोडियम (Na) और ऑक्सीजन (O) परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्नलिखित हैं-
N(11) 2,8,1
O(8) 2,6
Na परमाणु के पास सिर्फ 1 संयोजी इलेक्ट्रॉन है, जबकि 0 परमाणु के पास 6 अत: Na और O के बीच संयोग के क्रम में Na के दो परमाणु अपने संयोजी इलेक्ट्रॉनों को O के पास परमाणु में स्थानांतरित करते हैं, ऐसा करने से Na के दोनों परमाणुओं और O के परमाणु के अष्टक पूर्ण हो जाता है।
ocr_image
अत: Na2O एक आयनिक यौगिक है।
सहसंयोजक यौगिक के उदाहरण द्वारा अष्टक नियम का सत्यापन- सहसंयोजक तीन प्रकार के होते हैं (i) एकल सहसंयोजक बंधन (ii) द्विक सहसंयोजक बंधन या द्विबंधन। (ii) त्रिक सहसंयोजक बंधन या त्रिबंधन। इसीलिये हम इन तीनों प्रकार के उदाहरणों द्वारा अष्टक नियम को समझेंगे।
(i) एकल सहसंयोजन बंधन- इसके अन्तर्गत हम क्लोरीन अणु के बनने का वर्णन करेंगे- क्लोरीन के दो परमाणु परस्पर संयोग कर क्लोरीन अणु (CI2) बनाते हैं। क्लोरीन की परमाणु संख्या 17 होती है। अतः इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7 होता है, क्लोरीन परमाणु को अपने निकटस्थ उत्कृष्ट गैस ऑर्गन का स्थायी विन्यास (2, 8, 8) प्राप्त करने के लिये एक अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन की आवश्यकता है, संयोग करने वाले दोनों परमाणु एक-एक इलेक्ट्रॉन का साझा करके अपना अष्टक पूरा करते हैं। ऐसा करके दोनों परमाणु ऑर्गन जैसा स्थायी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त कर लेते हैं-
underset"क्लोरीन परमाणु"(underset"(2,8,7)"underset("..")overset("..")(":"Cl.)+underset"(2,8,7)"underset("..")overset("..")(.Cl":"))rarrunderset"(क्लोरीन अणु)"(underset"(2,8,8)"underset("..")overset("..")(":"Cl)overset"साझावाले इलेक्ट्रॉन "overset|":"underset"(2,8,8)"underset("..")overset("..")("Cl:"))" या "underset"एकल बंधन"underset|(Cl-Cl)
Cl2 की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना-
ocr_image
(ii) द्विक सहसंयोजक बंधन या द्विबंधन- इसके अन्तर्गत हम ऑक्सीजन अणु (O2) के बनने का वर्णन करेंगे- आक्सीजन परमाणु के संयोजी शेल में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। अष्टक पूर्ण करने के लिये ऑक्सीजन परमाणु को दो इलेक्ट्रॉन की आवश्यकता है। अत: ऑक्सीजन के दो परमाणु दो-दो इलेक्ट्रॉनों का परस्पर साझा कर स्थायी ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।
..O:..+..:O....O:....O.. िOO
O2 की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना-
ocr_image
(iii) त्रिक सहसंयोजक बंधन या त्रिबंधन- इसके अन्तर्गत हम नाइट्रोजन अणु (N2) के बनने का वर्णन करेंगे-
नाइट्रोजन परमाणु के संयोजी शेल में 5 इलेक्ट्रॉन रहते हैं। अत: नाइट्रोजन के दो परमाणु आपस में तीन-तीन इलेक्ट्रॉनों का साझा करके अपना स्थायी अष्टक पूरा करते हैं-
N(7) - 2,5
:N:+:N::N::N: िNN
N2 की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना-
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions