Doubtnut Promotions Sticky

सोनार की कार्य-विधि तथा उपयोगो का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कार्य-विधि-
ऐसी युक्ति है, जिसमे ध्वनि तरंगे उत्पन्न कर तथा परावर्तित कर ध्वनि तरंगो का लघु समयांतर कर मापा जाता है। इस तकनीक में पराध्वनि तरंगो का उपयोग किया जाता है। सोनार में एक प्रेषित व संसूचक होता है। इसे जहाज या नाव की तली पर लगाया जाता है। प्रेषित द्वारा ध्वनि तरंगे उत्पन्न व प्रेषित की जाती है और जल में गमन करती हुई पिंड से टकराकर संसूचक द्वारा ग्रहण कर ली जाती है। ध्वनि तरंगो के प्रश्न और अभिग्रहण में लगे समय की गणना कर, ज्ञात ध्वनि चाल के द्वारा पिंड की स्थिति का अनुमान लगा लिया जाता है।
उपयोग-इसके उपयोग निम्नलिखित है-
(1) समुद्र की गहराई व तेल कुएँ की गहराई ज्ञात करने में।
(2) मछलियों के झुंडो की दूरी ज्ञात करने में।
(3) शत्रु की पनडुब्बी या टारपीडो का पता लगाने के लिए।
(4) उद्योगों में विशाल गार्डरों, ब्लॉकों तथा शीटों में संभावित दरारों या दोषो का पता लगाने में।
इनमे सोनार-युक्ति का उपयोग किया जाता है। डूबे हुए जहाज का भी इसके द्वारा पता लगाया जा सकता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions