मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्यों में ध्वनि का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत कंठनली में स्थित स्वरयंत्र है। कंठ में दो स्नायु, जिन्हें वाकू-तंतु कहते हैं, इस प्रकार तानित होते हैं कि उनके बीच में वायु के निकलने के लिए एक संकीर्ण झिल्ली बनी होती है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
जब फेफड़ों में वायु झिल्ली से होकर बलपूर्वक निकलती है तो वाक्-तंतु कंपित होते हैं, जिससे वाक् ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक्-तंतुओं से जुड़ी माँसपेशियाँ स्नायुओं पर अपना खिंचाव बढ़ा या घटा सकती हैं। जब वाक्-तंतु तने हुए और पतले होते हैं, तब वाक्-ध्वनि उच्च आवृत्ति की होती है। जब वाक्-तंतु ढीले और मोटे होते हैं, तब वाक्-ध्वनि निम्न आवृत्ति की होती है।
एक वयस्क पुरुष के वाक्-तंतु की लंबाई लगभग 20 मिलीमीटर होती है। स्त्रियों में यह पुरुषों की अपेक्षा लगभग 5 मिलीमीटर होती है। बच्चों के वाक्-तंतु बहुत छोटे होते हैं और इसीलिए उनकी वाक्-ध्वनि की आवृत्ति अधिक होती है। यही कारण है कि बच्चों की वाक्-ध्वनि तीक्ष्ण होती है।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions