जुगाली करने वाले शाकाहारी जंतुओं को क्या कहते हैं? इनमें भोजन का पाचन, हमारे भोजन के पाचन से किस प्रकार भिन्न होता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जुगाली करने वाले जंतुओं को रूमिनेंट या रोमंथी कहते हैं। गाय, भैंस इसके उदाहरण हैं। ये पशु घास को जल्दी-जल्दी निगलकर आमाशय के पहले भाग-रूमेन में एकत्रित कर लेते हैं। इसे भंडारित भोजन को जुगाल या कड कहते हैं, परंतु बाद में जंतु भंडारित भोजन को छोटे पिंडकों के रूप में पुनः मुख में लाकर चबाता है। इस प्रक्रम को रोमंथन कहते हैं।
रोमंथीयों की भोजन नली (छोटी और बड़ी आंत के बीच थैलीनुमा संरचना) में सेलुलोस को पचाने वाले विशेष किस्म के जीवाणु होते हैं जो जीवाणु हमारे पाचन संस्थान में नहीं पाए जाते। इसीलिए मनुष्य शाकाहारी भोजन (घास) में पाए जाने वाले सेलुलोस को नहीं पचा सकता।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions