गुणसूत्र की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

क्रोमोसोम एक सामान्य कोशिका के केंद्रक में महीन, लंबे तथा अत्यधिक कुंडलित धागे के रूप में दिखते हैंI कोशिका विभाजन के समय ये स्पष्ट दिखायी देते हैंI सामान्यतः क्रोमोसोम बेलनाकार होते हैं-(i) पेलिकल (pellicle), (ii) मैट्रिक्स (matrix) तथा क्रोमैटिड्स (chromatids) I
क्रोमोसोम का सबसे बाहरी आवरण पेलिकल कहलाता हैI पेलिकल के द्वारा घिरा हुआ भाग मैट्रिक्स कहलाता हैI मैट्रिक्स में, क्रोमोसोम की पूरी लंबाई में, दो समानांतर कुंडलित धागे के समान रचना होती है, जो अर्द्ध गुणसूत्र या क्रोमैटिड्स (Chromatids) कहलाते हैंI प्रत्येक क्रोमैटिड में दो या दो से अधिक अत्यंत महीन कुंडलित (coiled) धागे के समान रचनायें होती हैं, जिन्हें क्रोमोनिमैटा (Chromonemata) कहते हैंI प्रत्येक क्रोमैटिड के क्रोमोनिमैटा इतनी अधिक घनिष्ठता से एक-दूसरे से संबद्ध होते हैं कि वे एक ही दिखायी पड़ते हैंI क्रोमैटिड DNA तथा हिस्टोन (Histone) प्रोटीन का बना होता हैI इसी DNA अणु के खण्ड जीन हैं जो क्रोमैटिड की पूरी लंबाई में दाने सदृश दिखते हैंI क्रोमोसोम के दोनों क्रोमैटिड एक स्थान पर सेंट्रोमियर (Centromere) के द्वारा एक-दूसरे से संयोजित रहते हैंI
सभी जीवों की कोशिकाओं के केंद्रक में पाये जानेवाले क्रोमोसोम की संख्या निश्चित होती है, जैसे मानव शरीर की कोशिकाओं में 46 क्रोमोसोम, ड्रोसोफिला (Drosophila) की कोशिकाओं में 8 क्रोमोसोम, मकई के पौधे की कोशिकाओं में 20 क्रोमोसोम, टमाटर के पौधे की कोशिकाओं में 24 क्रोमोसोम, आलू के पौधे की कोशिकाओं में 48 क्रोमोसोम पाये जाते हैंI ये क्रोमोसोम सदा जोड़े में (paired) रहते हैंI एक जोड़े के दोनों क्रोमोसोम हमेशा एक-दूसरे के समान होते हैं, इसलिये ये दोनों समजात क्रोमोसोम (Homologous chromosome) कहलाते हैंI ऐसी कोशिका के क्रोमोसोम समूह जिसमें दोनों समघात क्रोमोसोम होते हैं, द्विगुणित (diploid) कहलाते हैंI परन्तु युग्मकों, जैसे शुक्राणु तथा अंडाणु में क्रोमोसोम की संख्या अधिक कोशिका के क्रोमोसोम की संख्या की आधी होती हैI ऐसे कोशिका के क्रोमोसोम समूह अगुणित (Haploid) कहलाते हैंI
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions