Doubtnut Promotions Sticky

एक परमाणु जिसकी परमाणु संख्या 8 है, उसके तीन समस्थानिकों का द्रव्यमान 16, 17 और 18 हैं। इन तीनों समस्थानिकों के नाभिक में कितने प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन होंगे?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

द्रव्यमान संख्या 16 वाले समस्थानिकों का प्रोटॉन और न्यूट्रॉन निम्न प्रकार होगा-
सूत्र से, परमाणु संख्या = प्रोटॉन की संख्या = इलेक्ट्रॉन की संख्या
परमाणु संख्या 8 है।
अत: प्रोटॉन 8 होंगे।
न्यूट्रॉन = द्रव्यमान संख्या - प्रोटॉन की संख्या
= 16 - 8 = 8
अतः 8 प्रोटॉन और 8 न्यूट्रॉन होंगे।
फिर द्रव्यमान संख्या 17 वाले समस्थानिकों के प्रोटॉन और न्यूट्रॉन निम्न प्रकार होगा-
सूत्र से, परमाणु संख्या = प्रोटॉन की संख्या = इलेक्ट्रॉन की संख्या
परमाणु संख्या 8 है।
अतः प्रोटॉन 8 होंगे।
न्यूट्रॉन = द्रव्यमान संख्या - प्रोटॉन की संख्या
= 17-8=9
अतः 8 प्रोटॉन और 9 न्यूट्रॉन होंगे।
फिर, द्रव्यमान संख्या 18 वाले समस्थानिकों का प्रोटॉन और न्यूट्रॉन निम्न प्रकार होंगे-
सूत्र से, परमाणु संख्या = प्रोटॉन की संख्या = न्यूट्रॉन की संख्या
परमाणु संख्या 8 है।
अतः प्रोटॉन 8 होंगे।
न्यूट्रॉन = द्रव्यमान संख्या - प्रोटॉन की संख्या
= 18-8= 10
अत: 8 प्रोटॉन और 10 न्यूट्रॉन होंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions