Doubtnut Promotions Sticky

उपयोगिता के आधार पर पालतू पशुओं के वर्गों का उल्लेख उदाहरण के साथ करों

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

उपयोगिता के आधार पर पालतू पशुओं के वर्गों का वर्णन इस प्रकार है-(i) पशुधन (ii) कुक्कुट पालन (iii) मत्स्य पालन (iv) मधुमक्खी पालन। (i) पशुधन-पशुधन का पालन-पोषण आर्थिक लाभ के लिये किया जाता है। जैसे दूध, मांस, चमड़ा आदि के उत्पादन तथा आर्थिक विकास के लिये उनके श्रम का उपयोग करने के उद्देश्य से किया जाता है। उदाहरण-गाय, भैंस, बैल, साँढ़, बकरी इत्यादि। (ii) कुक्कुट पालन-कुक्कुटों का पालन अण्डे तथा मांस के लिये किया जाता है। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है। उदाहरण-मुर्गी, बत्तख, टर्की तथा हंस इत्यादि। (iii) मत्स्य पालन मछली का पालन पौष्टिक भोजन के अतिरिक्त तेल, उर्वरक जैसे अन्य उपयोगी पदार्थ के लिये किया जाता है। उदाहरण मछली (रोह, कतला, हिलसा तथा सार्डी), झींगा, केकड़ा, लॉब्सटर इत्यादि। (iv) मधुमक्खी पालन–मधुमक्खी पालन आर्थिक लाभ के लिये किया जाता है जिससे शहद तथा मधुमोम प्राप्त होते हैं। उदाहरण मधुमक्खी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions