Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक कूट से क्या समझते हैं ? इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आनुवंशिक कूट एक प्रकार की परिकल्पना है जिसके द्धारा प्रोटीन संश्लेषण के दौरान अमीनो अम्लों के अनुक्रम (sequence) का निर्धारण होता है। इसके त्रिक प्रकूट (Triplet codon) का प्रतिपादन Nirenberg एवं Mathaei ने किया था।
ocr_image
आनुवंशिक कोड की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
(i) प्रकट त्रिक होता है। 61 प्रकट अमीनो अम्ल का कूट लेखन करते हैं व तीन प्रकुट का कूट लेखन नहीं करते हैं। इस कारण से यह रोध प्रकट (stop codon) के रूप में कार्य करता है।
(ii) एक प्रकूट (codon) केवल एक अमीनो अम्ल का कूट लेखन करता है, इस कारण से यह असंदिग्ध (Nonambiguous) व विशिष्ट (specific) होता है।
(iii) कुछ अमीनो अम्ल का कूट लेखन एक से अधिक प्रकटों द्धारा होता है, इस कारण से इसे अपहासित (degenerate) कूट कहते हैं।
(iv) प्रकूट दूत RNA में लगातार बढ़ते जाते हैं, ये बीच में रुके हुए नहीं होते हैं।
(v) कूट लगभग सार्वभौमिक (universal) होते हैं। जैसे-जीवाणु से मनुष्य में UUU phenylalanine का कूटलेखन करता है।
(vi)AUG दोहरा कार्य करते हैं। यह Methionine का कूट लेखन करता है तथा प्रारंभक प्रकूट (Initiator codon) के रूप में कार्य करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions