Doubtnut Promotions Sticky

आर्तव चक्र के दौरान होने वाली घटनाओं में निम्नलिखित मे से कौन सुमेलित है?

A

प्रोलिफरेटिवे प्रावस्था : मायोमेट्रीयम का तीव्रता से पुन: बनना और ग्राफियन फॉलीकल का परिपक्वन

B

स्रावी प्रावस्था : कॉरपस ल्यूटियम का विकास और प्रोजेस्ट्रान के स्रावण का बढ़ना।

C

ऋतु स्रावण : अनिषेचित मायोमेट्रियम और ओवम का टूटना।

D

ओव्यूलेशन : LH व FSH का उच्च स्तर पर होना और प्रोजेस्ट्रान स्रावण का बहुत नीचे गिरना।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


ऋतु स्राव चक्र/मासिक चक्र की चार प्रावस्थाएं होती हैं: ऋतुनाव प्रावस्था, प्रोलीफरेटिव प्रावस्था, ओव्यूलेटरी प्रावस्था और स्रावण प्रावस्था।
(i) ऋतु स्राव प्रावस्था - (रक्त स्राव अवस्था या मेनसेस): यह 28 दिन के चक्र में 3-5 दिन होती है। पिट्यूटरी ग्रन्थि के अन पिण्ड से LH का उत्पादन काफी कम हो जाता है। प्रोजेस्ट्रॉन उत्पादन कम हो जाता है। इस प्रावस्था में एस्ट्रोजन का उत्पादन भी कम हो जाता है। यूटेरस की एण्डोमेट्रियम टूटने लगती है और ऋतु स्रावण शुरू हो जाता है।
(ii) फॉलीक्यूलर प्रावस्था (प्रोलीफरेटिव प्रावस्था)- यह प्रावस्था चक्र के 6-13 या 14 दिन की होती है। पीयूष ग्रंथि के अग्र पिण्ड से स्रावित फॉलीकल प्रेरक हार्मोन (FSH), ओवेरीयन फॉलीकल्स को एस्ट्रोजेन के स्रावण हेतु प्रेरित करता है। एण्डोमेट्रियम मोटी हो जाती है क्योंकि रक्त वाहिनियां लम्बी और कुण्डलित हो जाती हैं।
(iii) ओव्यूलेटरी प्रावस्था - चक्र के मध्य में (लगभग 14वें दिन) LH व FSH दोनों उच्च स्तर पर होते हैं। ग्राफियन फॉलीकल टूट कर ओवम को मोचित करती हैं।
(iv) ल्यूटियल प्रावस्था (स्रावी प्रावस्था)- यह प्रावस्था सामान्यतः चक्र के 15 से 28 दिन पर होती है। कॉरपस ल्यूटियम अधिक मात्रा में प्रोजेस्ट्रॉन स्रावित करता है। प्रोजेस्ट्रॉन, यूटेराइन ग्रन्थियों को अधिक मात्रा में तरल म्यूकस स्रावित करने के लिये प्रेरित करता है। निषेचन के अभाव में कॉरपस ल्यूटियम टूटने लगती है। इसके कारण एपीथीलियम भी टूटने/नष्ट होने लगती है जो ऋतु स्रावण/मासिक स्रावण का आरंभ करके नये चक्र की शुरूआत करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions