Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: सेमिनीफेरस नलिकाओं के बाहर का क्षेत्र इन्टरस्टीशियल स्पेस कहलाता है जिसमें लेडिग्स कोशिकाएं होती हैं।
तर्क: लेडिग्स कोशिकाएं, टेस्टीक्युलर हार्मोन्स का संश्लेषण व सावण करती हैं, जिन्हें एन्ड्रोजेन्स कहते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


प्रत्येक टेस्टीक्यूलर लोब्यूल में एक से तीन अत्यधिक कुण्डलित सेमेनिफेरस नलिकाएं होती हैं जिसमें स्पर्म उत्पन्न होते हैं। प्रत्येक सेमिनिफेरस नलिका अन्दर से दो प्रकार की कोशिकाओं से आस्तरित होती है जिन्हें नर जर्म कोशिका (स्परमेटोगोनिया) और सरटोली कोशिकाएं कहते हैं। नर जर्म कोशिकाएं मियोटिक विभाजन द्वारा स्पर्म बनाती हैं, जबकि सरटोली कोशिकाएं, जर्म कोशिकाओं को पोषण प्रदान करती हैं। सेमेनीफेरस नलिकाओं के बाहर का क्षेत्र इन्टरस्टीशियल स्पेस कहलाता है, जिसमें छोटी रक्त वाहिनियां और इन्टरस्टीशियल कोशिकाएं या लेडिग्स कोशिकाएं होती है। लेडिग्स कोशिकाएं एन्ड्रोजेन्स नामक टेस्टीक्युलर हार्मोन्स को संश्लेषित व स्रावित करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions