Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित सूचना और आंकड़ों के आधार पर (i) से (iii) तक प्रश्नों का उत्तर दीजिए|
(i) प्रबल अन्तर-आण्विक बलों के कारण क्वथनांक बढ़ता है|
(ii) लंडन बलों की प्रबलता अणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ने से बढ़ती है|
(iii) HF,HCl,HBr और HI के क्वथनांक क्रमशः 293K,189K,206Kऔर 238 K हैं|
(क) दिए गए अणुओं में किस प्रकार के अन्तराआण्विक बल उपस्थित हैं?
(ख) HCI,HBr और HI के क्वथनांकों की प्रवृत्ति को देखते हुए समझाइए कि द्विध्रुव-द्विध्रुव अन्योन्य क्रिया और लंडन अन्योन्य क्रिया में से यहाँ पर कौन-सी प्रबल है?
(ग) ऐसा क्यों है कि हाइड्रोजन फ्लुओराइड का क्वथनांक अधिकतम है जबकि हाइड्रोजन क्लोराइड का क्वथनांक न्यूनतम? 

Text Solution
Verified by Experts

(क) HCl,HBr और HI में लंडन बल क्योंकि अणुओं में स्थाई द्विध्रुव उपस्थित है| HF में द्विध्रुव -द्विध्रुव, लंडन बल और हाइड्रोजन बंध|
(ख) क्लोरीन, ब्रोमीन और आयोडीन की विद्युतऋणात्मकता निम्नलिखित क्रम के अनुसार कम होती है
Cl>Br>I
इसलिए द्विध्रुव आघूर्ण HCI से HI की ओर कम होना चाहिए| परन्तु HCl से HI की ओर क्वथनांक बढ़ता है| इसका मतलब है कि लंडन बल प्रबल हैं| ऐसा इसलिए है कि अणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ने से लंडन बल बढ़ जाते हैं| यहाँ इलेक्ट्रॉनों की संख्या HC1 से HI की ओर बढ़ती है|
(ग) हाइड्रोजन फ्लुओराइड का द्विध्रुव अघूर्ण फ्लुओरीन की विद्युत्ऋणात्मकता सर्वाधिक होने के कारण सर्वाधिक है और इसमें हाइड्रोजन बंध भी उपस्थित हैं| इसलिए हाइड्रोजन फ्लुओराइड का क्वथनांक सर्वाधिक है|

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions