Doubtnut Promotions Sticky

एक नवोद्भिद् द्विबीजपत्री (उदाहरण सोयाबीन) सतह पर क्षैतिज रूप से फैलाता है और इसे गुरुत्व उद्दीपन द्वारा प्रेरित किया जाता है। प्ररोह ऊपर की ओर मुड़ जाता है और जड़ नीचे की ओर मुड़ जाती है। निम्न में से कौन इस गति का संभावित कारण है?

A

सम्पूर्ण नवोद्भिद् में ऑक्सिन का पुनः वितरण प्ररोह और जड़ की उद्दीप्त असमान वृद्धि के लिए उत्तरदायी है।

B

सम्पूर्ण नवोद्भिद् में साइटोकाइनिन का पुनः वितरण, प्ररोह और जड़ की उद्दीप्त असमान वृद्धि के लिए उत्तरदायी है।

C

ऑक्सिन का जड़ में और साइटोकाइनिन का प्ररोह में पुनः वितरण उद्दीप्त असमान वृद्धि के लिए उत्तरदायी है।

D

ऑक्सिन का प्ररोह में और साइटोकाइनिन का जड़ में पुनः वितरण उद्दीप्त असमान वृद्धि के लिए उत्तरदायी है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


ऑक्सिन पौधों द्वारा दिखाई गई बहुत सी ट्रापिक गतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे- प्रकाशानुवर्तन और गुरुत्वानुवर्तन। प्रकाशानुवर्तन, प्रकाश के प्रति गति की अनुक्रिया है। प्ररोह शीर्ष सूर्य के प्रकाश की तरफ/दिशा में गति के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि शीर्ष पर ऑक्सिन संश्लेषित होता है। प्ररोह शीर्ष के उस भाग में जो सीधे सूर्य के प्रकाश को प्राप्त करता है, आक्सिन की मात्रा सबसे कम होगी। छाया वाले हिस्से में अधिक मात्रा में ऑक्सिन उपस्थित रहता है, यह अधिक कोशिका विभाजन और लम्बवन को प्रोत्साहित करता है, जिस कारण पौधा सूर्य के प्रकाश की ओर मुड़ जाता है। गुरुत्वानुवर्तन गुरुत्व के प्रति गति की अनुक्रिया है। जड़ें गुरूत्व के कारण नीचे मुड़ जाती हैं यह ऑक्सिन के नियमित प्रवाह के कारण होता है, जिसे ध्रुवीय , ऑक्सिन परिवहन कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions