Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

A

डिसेन्ट्री, प्लेग और डिप्थीरिया वायरल रोग हैं।

B

HIV परपोषी कोशिका में रिवर्स ट्रान्सक्रिप्टेस एन्जाइम की सहायता से गुणित होते हैं।

C

दाद रोग गर्मी और वर्षा ऋतुओं के दौरान दिखाई नहीं देता है।

D

सामान्य जुकाम की पुष्टि विडॉल टेस्ट से की जा सकती है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


जब HIV व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है. यह मैक्रोफेजेस में जाता है जहाँ एन्जाइम रिवर्स ट्रान्सक्रिप्टेस की मदद से वायरस का RNA जीनोम गुणित होकर वायरल DNA बनाता है। यह वायरल DNA परपोषी कोशिका के DNA से जुड़ जाता है और संक्रमित कोशिका को और अधिक वायरस उत्पन्न करने के लिये संचालित करता है। इस प्रकार वायरस उत्पन्न करने वाली मैक्रोफेजेस HIV उत्पादन फैक्टरी की तरह कार्य करती हैं। उसी समय HIV सहायक T कोशिकाओं में प्रवेश करते हैं जहाँ वे गुणित होकर अन्य वायरस उत्पन्न करते हैं। यह बार-बार होता है जिससे संक्रमित व्यक्ति के शरीर में सहायक T कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। डीसेन्ट्री (बेसीलरी), प्लेग और डिप्थीरिया बैक्टीरियल रोग हैं। रिंगवर्म गर्मियों और वर्षा में दिखाई देता है। विडॉल परीक्षण टायफाइड की पुष्टि के लिये किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions