Doubtnut Promotions Sticky

तरंगदैर्घ्य का कौन-सा परास (nm में) प्रकाश संश्लेषित दृष्टि से सक्रिय विकिरण (PAR) है

A

100 -390

B

390 - 430

C

400 - 700

D

760 - 100,000

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


धरती पर पहुँचने वाले सूर्य के प्रकाश अथवा सौर विकिरणों की तरंगदैर्ध्य 300 nm (पराबैंगनी परास में) से 2600 nm (अवरक्त परास में) के मध्य होती है। प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त स्पेक्ट्रम के भाग की तरंगदैर्ध्य 400 - 700 nm होती है। इसे फोटोसिन्थेटिकली एक्टिव रेडिएशन (PAR) कहते हैं। धरती की सतह पर पहुँचने वाली ऊर्जा में दृश्य प्रकाश एवं अवरक्त घटकों का भाग प्रमुख होता है। किसी साफ मौसम वाले दिन में धरती की सतह पर पहुँचने वाली विकिरण ऊर्जा में लगभग 5% UV, 45% दृश्य एवं 50% अवरक्त भाग होता है। धरती की सतह पर पहुँचने वाली इस ऊर्जा (आपतित सौर विकिरण) का 50% से कम फोटोसिन्थेटिकली एक्टिव रेडिएशन (PAR) होता है। PAR का केवल 2-10% भाग ही हरे पादपों द्वारा प्रकाश संश्लेषण के लिए प्रयुक्त किया जाता है तथा शेष भाग ऊष्मा के रूप में मैदानी वनस्पतियों या जल द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। वास्तव में, वायुमंडल में पहुँचने वाले सूर्य के प्रकाश का केवल 0.02% भाग ही प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions