Doubtnut Promotions Sticky

एक कोशिका अंगक के संबंध में दिए गए कथनों को पढ़ें।
(i) इसमें जल, रस, उत्सर्जी पदार्थ एवं अन्य अवांछित सामग्री होती है।
(ii) यह एकल झिल्ली से आबद्ध होता है, जिसे टोनोप्लास्ट कहते है।
(iii) पादप कोशिकाओं में यह कोशिकीय आयतन का 90% भाग ग्रहण कर सकता है।
(iv) इसके घटक कोशिका रस बनाते हैं।
(v) यह स्फीति दाब को बनाए रखता है।
उपरोक्त गुण किसके हैं?

A

लाइसोसोम

B

रिक्तिका

C

परॉक्सिसोम

D

माइटोकॉण्ड्रिया

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


रसधानी द्रव से भरी रिक्तिकाएं अथवा पुटिकाएं होती हैं जो कि कोशिका द्रव्य से एक चयनात्मक पारगम्य झिल्ली, जो टोनोप्लास्ट कहलाती है, द्वारा पृथक रहती हैं। रसधानी काफी संख्या में प्राणी कोशा व युवा (Young) पादप कोशिकाओं में होती हैं। परिपक्व पादप कोशिका में छोटी रिक्तिकाएं संलयित होकर एक बड़ी एकल केन्द्रीय रिक्तिका बनाती हैं। रिक्तिका में उपस्थित द्रव बहुधा रिक्तिका रस कहलाता है। यह खनिजों, शर्करा, ऑक्सीजन, कार्बनडाइऑक्साइड, घुलनशील वर्णकों तथा कार्बनिक अम्लों से युक्त होता है। वर्णकों में एन्थोसायनिन्स (लाल, बैंगनी, नीला) तथा एन्थोजेन्थिस (आइबरी से लेकर गहरा पीला) शामिल होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions