Doubtnut Promotions Sticky

पक्ष्माभ/कशाभिका की काट की संरचना के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा विकल्प सही है?
पक्ष्माभ/कशाभिका की काट की संरचना के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा विकल्प सही है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:c


दी गई संरचना पक्ष्माभ/कशाभिका की है। पक्ष्माभ/कशाभिका दोनों में संरचनात्मक समानता होती है व समान अंग - बेसल बॉडी, रूट्लेट्स, बेसल प्लेट व शैफ्ट पाए जाते हैं। बेसल बॉडी कोशिकाद्रव्य के बाहरी भाग में प्लाज्मा झिल्ली के नीचे संलग्न होती है। इसकी संरचना सैण्ट्रिओल के समान होती है। नौ ट्रिप्लेट फायब्रिल्स, बिना सेण्ट्रल फाइब्रिल के परिधि पर उपस्थित होते हैं, यद्यपि एक प्रोटीन हब यहाँ उपस्थित होता है। सूक्ष्म जड़ें (Rootlets) रेखित फाइब्रिलर अतिवृद्धियाँ होती हैं जो बेसल बॉडी के बाहरी निचले भाग से विकसित होती हैं तथा बेसल बॉडी को सहारा प्रदान करती हैं। बेसल प्लेट एक ऐसा क्षेत्र होता है जहाँ प्रत्येक परिधीय फाइब्रिल का एक उपतंतु लुप्त हो जाता है। इस क्षेत्र में केंद्रीय फाइब्रिल्स विकसित होते हैं। शैफ्ट, कशाभ अथवा पक्षमाश के बाल रागान (Hair-like) निकले हुए प्रवर्ध होते हैं। इसके अन्दर एक अर्द्धठोस अधात्री होती है जिसमें एक 9 परिधीय द्विक फाइब्रिल्स तथा 2 केन्द्रीय एकल (Singlet) फाइब्रिल्स का एक्सोनीम होता है। यह व्यवस्था 9 + 2 अथवा 11 स्ट्रेन्डेड कहलाती है।
प्रत्येक परिधीय फाइब्रिल में दो सूक्ष्मनलिकाएं या उपतंतु B व A होते हैं। उपतंतु A कुछ सँकरा होता है। इसमें दो झुकी हुई (Bent) हुई भुजाएं (Arms) होती हैं, बाहर वाली में एक हुक होता है। ये ATP-ase सक्रियता वाली डाइनेन प्रोटीन के बने होते हैं। परिधीय द्विक फाइब्रिल नेक्सिन प्रोटीन के A-B लिंकर्स द्वारा एक के B उपतंतु तथा निकटस्थ फाइब्रिल के A उपतंतु की भुजा के आन्तरिक स्तर के मध्य जुड़े होते हैं। प्रत्येक A उपतंतु मध्य में एक रेडियल प्रोटीनेशियस कॉलम बनाता है। यह रेडियल स्पोक कहलाता है। स्पोक्स अंदर की ओर चौड़े होते हैं, जो हेड्स या नॉब्स बनाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions