Doubtnut Promotions Sticky

सत्य भ्रूण निम्न के संलयन के परिणामस्वरूप विकसित होता है-

A

भ्रूणकोश के दो ध्रुवीय केन्द्रक

B

अण्डकोशिका और नर युग्मक

C

सहायक कोशिका और नर युग्मक

D

नर युग्मक और प्रतिव्यासांत कोशिका।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


दोहरे निषेचन में एक परागनलिका द्वारा लाये गये दो नर युग्मकों का समान मादा युग्मकोद्भिद की दो असमान कोशिकाओं से संलयन होता है, फलत: दो असमान रचनाएँ उत्पन्न होती हैं। यह केवल आवृत्तबीजियों में ही पाया जाता है, जहाँ सर्वप्रथम नवाशिन ने सन् 1898 में फ्रिटिलैरिया और लिलियम में इसकी खोज की। दो युग्मकों में से एक युग्मक अण्ड या ऊस्फियर के साथ संलयित होकर जननात्मक निषेचन को सम्पन्न करता है। जननात्मक निषेचन को संयुग्मन या सत्य निषेचन भी कहते हैं। फलस्वरूप एक द्विगुणित युग्मनज या ऊस्पोर का निर्माण होता हैं। द्वितीय नर युग्मक दो अगुणित ध्रुवीय केन्द्रकों या केन्द्रीय कोशिका के द्विगुणित द्वितीयक केन्द्रक से संलयित होकर त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक (PEN) का निर्माण करता है। इसे कायिक निषेचन (या त्रिसंलयन) कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions