Doubtnut Promotions Sticky

दिये गये कथनों में से कौन-सा सही है?
(i) एक द्विबीजपत्री भ्रूण के विकास के दौरान हृदय आकृति के भ्रूण के बाद गोलाकार भ्रूण बनता है।
(ii) भ्रूणीय अक्ष का बीजपत्रों के स्तर के ऊपर का भाग बीजपत्रोपरिक है जबकि, बीजपत्रों के स्तर के नीचे का भाग बीजपत्राधार होता है।
(iii) एकबीजपत्री बीज एक बीजपत्र रखता है, जिसे स्क्यूटेलम द्वारा दर्शाया जाता है।

A

(i) व (ii)

B

(ii) व (iii)

C

(i) व (iii)

D

(i), (ii) व (iii)

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


द्विबीजपत्री भ्रूण के विकास के दौरान प्रारंभिक रूप में द्विबीजपत्री भ्रूण गोलाकार और अविभेदित रहता है। प्रारम्भिक भ्रूण त्रिज्या सममित होता है, जिसे प्राक्भ्रूण (प्रोएम्ब्रियो) कहते हैं। यह मूलांकुर, प्रांकुर और बीजपत्रों के विकास के साथ ही भ्रूण में बदल जाता है। दोनों बीजपत्र पार्श्व में, केन्द्र में स्थित एक कमजोर प्रांकुर द्वारा विभेदित रहते हैं। इस समय पर भ्रूण हृदय आकृति का हो जाता है। भ्रूणीय अक्ष का जो भाग प्रांकुर और बीजपत्री पर्वसंधि के बीच स्थित रहता है उसे बीजपत्रोपरिक (बीजपत्रों के स्तर के ऊपर) कहते हैं, जबकि भ्रूणीय अक्ष का जो भाग मूलांकुर और बीजपत्री पर्वसंधि के बीच में स्थित रहता है, उसे बीजपत्राधार (बीजपत्रों के स्तर के नीचे) कहते हैं। एकबीजपत्री बीज के एकल बीजपत्र को स्क्यूटेलम कहते हैं (उदाहरण-मक्का का दाना)। वह दाने के भ्रूणीय क्षेत्रों का वृहद हिस्सा अधिकृत करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions