Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: फास्फोरस चक्र एक अपूर्ण चक्र है क्योंकि फास्फोरस की पर्याप्त मात्रा Al3+,Fe2+Ca2+ के साथ संयोग करके अघुलित व अनुपलब्ध लवण बनाती है। तर्कः फास्फेट का स्थलमण्डल तथा वायुमण्डल के अजैव पर्यावरण में परिवहन होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन ही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


फास्फोरस चक्र, अवसादी चक्र का एक उदाहरण है। विश्व में फास्फेट का सबसे बड़ा आशय चट्टानों में अपेक्षाकृत अघुलित फैरिक और कैल्शियम फॉस्फेट होता है। चक्रीय पूल, स्थलीय पारितंत्रों (स्थलमण्डल) के लिये मृदा और जलीय पारितंत्रों (जलमण्डल) के लिये जल है। स्थल मण्डल तथा जलमण्डल में फॉस्फेट अजैविक पर्यावरण में परिसंचरित होती है। वायुमण्डल या गैसीय चक्र अनुपस्थित होता है। मृदा के अन्दर कुछ फॉस्फोरस निक्षालन द्वारा नष्ट हो जाती है। समानरूप से फॉस्फोरस की पर्याप्त मात्रा कैल्शियम, आयरन से जुड़कर अघुलनशील हो जाती है। यह अवसाद के रूप में झील या महासागर के तल पर जम जाती है। अस्थि व दांत का भी अपक्षय नहीं होता है। ऐसी फॉस्फोरस स्थलमण्डल का भाग बन जाती है। यह एक बहुत लम्बे अन्तराल के पश्चात् मुक्त होती है, जब चट्टानें जलवायु कारकों द्वारा या खनन द्वारा अनावृत्त होती हैं। इस प्रकार फॉस्फोरस चक्र एक अपूर्ण चक्र है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions