Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः शाकाहारियों को मूल उद्योग जन्तु भी कहते हैं क्योंकि वे पादप तत्वों को जन्तु तत्वों में परिवर्तित करते हैं।
तर्क: अपघटनकर्ता पारितंत्र में एक निर्णायक भूमिका निभाते हैं और वे अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादकों को सहारा प्रदान करते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन ही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


एल्टन (1939) के अनुसार, शाकाहारी जन्तु मूलउद्योग जन्तु हैं, क्योंकि वे पादप पदार्थ को जन्तु पदार्थ में परिवर्तित करते हैं और दूसरे सभी उपभोक्ता (उच्च उपभोक्ता) इन प्राथमिक उपभोक्ताओं के ऊपर निर्भर रहते हैं। अपघटनकर्ता (जिन्हें रूपान्तरणकर्ता भी कहते हैं) कार्बनिक यौगिकों को सरल अकार्बनिक यौगिकों में रूपान्तरित करते हैं। मतोपजीवी कवक व जीवाणु इस श्रेणी से सम्बन्धित हैं। वे पौधों व जन्तुओं के मृत शरीरों पर क्रिया करते हैं और उनको उनकी तत्वीय अवस्था में अपघटित करते हैं। बदले में ये उत्पादकों द्वारा उनकी वृद्धि के लिये और उनकी प्रकाश संश्लेषक सक्रियता के लिये उपयोग किये जाते हैं। इस क्रम में अपघटनकर्ता अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादकों की सहायता करते हैं और पारितंत्र में एक निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions