Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: न्यूक्लियोटाइड्स के बीच सम्पूरक जोड़ी मिश्रण में एक विशिष्ट DNA खण्ड की उपस्थिति की पहचान के लिए प्रयोग की जाती है।
तर्क: वे DNA प्रोब जिनमें रेडियोएक्टिव आइसोटोप होते हैं, ऑटोरेडियोग्राफी द्वारा DNA को पहचानने में मदद करते हैं ।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है , लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


DNA प्रोब्स एकल रज्जुक DNA अणुओं का ज्ञात क्रम हैं जिसमें रेडियोएक्टिव आइसोटोप होते हैं। इनका उपयोग एक विशिष्ट DNA खण्ड की उपस्थिति का पता लगाने में होता है जो उनके क्षार क्रम के सम्पूरक होते हैं। यहां क्षार न्यूक्लियोटाइड्स के बीच सम्पूरक जोड़ी लाभदायक सिद्ध होती है क्योंकि प्रोब DNA और जिस DNA का पता लगाना है वह एक दूसरे के सम्पूरक होते हैं और क्षार जोड़ियों के बीच हाइड्रोजन बन्ध बनाते हैं, जिससे एक द्विरज्जुक DNA अणु बनता है। इस द्विरज्जुक DNA का पता आटोरेडियोग्राफी द्वारा आसानी से लगाया जा सकता है क्योंकि DNA प्रोब में विकिरण सक्रिय आइसोटोप्स उपस्थित होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions