Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः एक जीव में RNAi केवल सम्पूरक RNA को कोड करने वाले जीन के समावेश द्वारा होता है।
तर्कः ऐसी कोई विधि नहीं है जिसके द्वारा इन विट्रो संश्लेषित संपूरक RNA को किसी जीव में RNAi (RNA अंतरक्षेप) को प्रेरित करने के लिए प्रविष्ट करवाया जा सके।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है , लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


RNAi (RNA अंतरक्षेप) सभी यूकैरियोटिक जीवों में एक कोशिकीय सुरक्षा की विधि है। इस विधि में सम्पूरक dsDNA के कारण एक विशेष mRNA की साइलेन्सिंग होती है। dsRNA अणु mRNA से जुड़कर इसके अनुलिपिकरण को रोकता है। किसी जीव में RNA अंतरक्षेपण की दो विधियां है। संपूरक RNA को इन विट्रो संश्लेषित कर सकते हैं और फिर एनीलिंग द्वारा dsRNA उत्पन्न करते हैं और कोशिकाओं में प्रवेश कराते हैं या कोशिकाएं अनुवांशिक रूप से इन विवो अनुलेखन द्वारा दो संपूरक RNA रज्जुक उत्पन्न करने के लिये रूपान्तरित होती हैं। हालांकि, पहली विधि अर्थात् इन विट्रो संश्लेषित संपूरक RNA का प्रवेश टारगेट जीन की अभिव्यक्ति को केवल 4-6 दिन रोकता है और उन्हें पुनः प्रवेश कराने की आवश्यकता होती है। परन्तु दूसरी विधि अर्थात् एक बार DNA वाहक के कोशिकाओं में स्थानान्तरण के बाद वह RNA अंतरक्षेप को लगातार बनाता रहता है और इसलिये स्थायी विघटन अवरूद्ध हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions