Doubtnut Promotions Sticky

18वीं सदी के अंत तक सूरत की बंदरगाह हाशिए पर पहुँच गया। स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) अधिकतर यूरोपीय कंपनियों के पास भारी संसाधन थे जिसके कारण भारतीय व्यापारी तथा व्यवसायी उनसे प्रतिस्पर्धा करने में कठिनाई का अनुभव कर रहे थे।
(ii) यूरोपीय कंपनियाँ स्थानीय दरबारों से विभिन्न राहतें पाकर शक्ति ग्रहण करती जा रही थीं।
(iii) कई कंपनियों को व्यापार का एकाधिकार मिल गया था। इन सबके परिणामस्वरूप सूरत और हुगली की बंदरगाहें कमजोर पड़ गई जहाँ से स्थानीय व्यापारी व्यापार चलाते थे। इन बंदरगाहों से होने वाले निर्यात में नाटकीय कमी आई। पहले जिस ऋण से व्यापार चलता था वह खत्म होने लगा। धीरे-धीरे स्थानीय बैंकर दिवालिया हो गए। 17वीं सदी के अंतिम वर्षों में सूरत बंदरगाह से होने वाले व्यापार का कुल मूल्य 1.6 करोड़ रुपये था। 1740 के दशक तक यह गिरकर केवल 30 लाख रह गया। समय पाकर सूरत और हुगली कमजोर पड़ गए और बंबई व कलकत्ता उभरने लगे।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions