Doubtnut Promotions Sticky

प्रथम विश्वयुद्ध के प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) विश्वयुद्ध-प्रथम विश्वयुद्ध अपने पूर्ववर्ती युद्धों से पूर्णत: भिन्न था। इस लड़ाई में विश्व के अग्रगामी औद्योगिक देश परस्पर जूझ रहे थे और शत्रुओं को तबाह करने के लिए उनके पास असीम आधुनिक औद्योगिक शक्ति इकट्ठा हो चुकी थी।
(ii) आधुनिक औद्योगिक युद्ध-यह पहला आधुनिक औद्योगिक युद्ध था । इसमें मशीनगनों, टैंकों, विमानों और रासायनिक अस्त्रों का व्यापक मात्रा में उपयोग हुआ। ये सभी चीजें आधुनिक विशाल उद्योगों की देन थीं।
(iii) कामकाजी बल में कमी-मृतकों और घायलों में अधिकतर कामकाजी आयु के लोग थे। इस महाविनाश से यूरोप में कामकाज के लायक लोगों की संख्या बहुत कम हो गई। परिवार के सदस्य कम हो जाने से युद्ध के बाद परिवारों की आय भी गिर गई।
(iv) नयी सामाजिक व्यवस्था-युद्ध समस्त समाज तथा अर्थव्यवस्था के पुनर्गठन के लिए उत्तरदायी था। युद्धकाल में उद्योगों को युद्ध-संबंधी वस्तुओं के उत्पादन के लिए पुनर्गठित किया गया । उपभोक्ता वस्तुओं की कमी हो गई । पुरुष मोर्चे पर जाने लगे तो उन कामों को करने के लिए घरेलू औरतों को बाहर आना पड़ा, जिन्हें अब तक केवल पुरुषों का काम माना जाता था।
(v) अमेरिका का महाशक्ति के रूप में उदय-युद्धोपरांत अमेरिका विश्व की महाशक्ति बन गया। ब्रिटेन को युद्ध के लिए अमेरिकी बैंकों और अमेरिकी जनता से भारी ऋण लेना पड़ा। परिणामस्वयप उसका आर्थिक वर्चस्व पूर्णतः स्थापित हो चुका था। अतः युद्ध ने उसे कर्जदार की बजाय अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाता देश बना दिया ।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions