Doubtnut Promotions Sticky

प्रक्कथन: वर्तमान में वैश्विक वायुमण्डल गर्माता जा रहा है।
कारण: समतापमण्डली (स्ट्रैटोस्फेरिक) ओजोन पर्त के रिक्तिकरण से पृथ्वी पर अधिक पराबैंगनी किरणें आ रही हैं।

A

प्रक्कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण प्रक्कथन का सही स्पष्टीकरण देता है।

B

प्रक्कथन और कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण प्रक्कथन का सही स्पष्टीकरण नही देता है

C

प्रक्कथन सही है किन्तु कारण गलत है।

D

प्रक्कथन और कारण दोनों गलत हैं

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


वर्तमान समय में ग्लोबल वातावरण के गर्माने का कारण ग्रीन हाउस प्रभाव में वृद्धि होना है।
ग्रीन हाउस प्रभाव पृथ्वी की सतह को गर्म रखने में जल वाष्प, CO2, और ट्रेस गैसों की भूमिका की व्याख्या करता है। ये प्रकाश फैलाने वाली सक्रिय गैसें आने वाली छोटी तरंग वाली विकिरणों (दृश्य स्पेक्ट्रम) के लिये पारगम्य होती हैं किंतु ये वापस जाने वाली रेडियेटिंग (इन्फ्रारेड विकिरणों) लंबी तरंग वाली विकिरणों के लिये अपारदर्शक होती हैं। उपयुक्त विकिरण यदि अंतरिक्ष में मुक्त होते हैं तो ये वातावरण के निचले स्तर पर ही इन गैसों द्वारा पकड़ ली जाती हैं। इसके पश्चात् रेडियेशन की कुछ ऊर्जा वापस सतह पर आ जाती है जोकि पृथ्वी की सतह के उच्च तापमान को स्थिर रखती है यदि ये गैसें अनुपस्थित होती तो सतह का तापमान कम होता। यदि ग्रीन हाउस गैसें अनुपस्थित होती तो ग्रीन हाउस प्रभाव की अनुपस्थित के प्रभाव से पृथ्वी का औसत ग्लोबल तापमान वर्तमान 15 के स्थान पर 18 से. होता जो कि वर्तमान समय में 15 से. है। यह एक चिन्ता का विषय है कि ग्रीन हाउस गैसें जैसे CO2,CH4, और मानव निर्मित क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFCS) की सांद्रता में वृद्धि से ग्रीन - हाउस प्रभाव बढ़ा है जिससे ग्लोबल वॉर्मिंग उत्पन्न होती है।
स्ट्रेटोस्फीयर में उपस्थित ओजोन पर्त का क्षरण एरोसॉल और क्लोरोफ्लोरोकार्बन के द्वारा होता है। ओजोन पृथ्वी को उच्च ऊर्जा वाली U-V विकिरणों से सुरक्षित रखती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions