Doubtnut Promotions Sticky

पाठ के आधार पर बालगोबिन भगत के गायन की विशेषताएँ बतावें।

Text Solution
Verified by Experts

बाल गोबिन भगत के जादुई संगीत में मस्ती. तल्लीनता और गायन-कला की अलौकिक मिठास का अद्भुत संगम था। बाल गोबिन का संगीत स्वर जादू-सा था। उसका स्वर मानो ऊँचाई पर चढ़कर स्वर्ग की ओर जाता था। बाल गोबिन के गाने में इतनी तन्मयता और कबीर की ईश्वर और जीव के बारे में ज्ञान भरी बातें होती थीं कि वह सभी को चौंका देता था। बालगोबिन के संगीत को सुनकर लोग झूमने लगते थे। किसानों को काम करने में और बच्चों को खेलने में मस्ती आ जाती थी। महिलाओं के भी होंठ गुनगुनाने लगते थे। हल चलाने वालों के पैर एक ताल में उठते थे। धान रोपने वालों की उँगलियाँ उसी ताल और लय में चलने लगती थीं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions