Doubtnut Promotions Sticky

निम्निलिखित में से किसी एक पर निबंध लिखे :

Text Solution
Verified by Experts

भ्र्ष्टाचार- आजकल धन संग्रह एवं आवश्यक वस्तुओं के संग्रह की प्रवृति बढ़ गयी है। यह एक ऐसी वस्तु है जो अत्यन्त विवेकी, शिक्षित एवं ईमानदार व्यक्ति की मति को भ्र्ष्ट कर देती है और मति-भ्र्ष्ट की बुद्धि विपरीत हो जाती है, किसी कार्य को करने में वह किंकतर्व्यविमूढ़ हो जाता है। समाज में असीम मान-प्रतिष्ठा को रखने वाले बड़े-बड़े व्यक्ति तथा साहूकार लोग आवश्यक वस्तुओं का संग्रह कर लेते है, इसी कारण नव वस्तुओं का अभाव हो जाता है। जनता सदैव त्याग, सेवा और परोपकार की प्रेमी होती है। जो व्यक्ति इन कार्यो को करते है, भ्र्ष्ट उपायों के द्वारा प्राप्त धन को निर्धनों में वितरण करते है, सार्वजनिक स्थलों का निर्माण कराते है उनमे अपने धन के स्त्रोत को छिपाने का स्वार्थ होता है।
आज हम नैतिक जीवन से बहुत दूर चले गए है। नैतिक आचार तो मानव समाज का भूषण माना जाता है। कहा भी गया है- ..आचार: परमो धर्मः। अर्थात आचार ही सबसे बड़ा धर्म है।
प्राचीनकाल में सभी लोग इसको नैतिक जीवन का अनिवार्य अंग समझते थे। परन्तु आज नैतिकता का अभाव उसी प्रकार है जिस प्रकार शिशु-पाषाण। कारण यह है कि वर्त्तमान परिस्थितियाँ ऐसी हो गयी है जिनमे ईमानदारी, सत्यता, दान, कर्तव्यपरायणता का स्थान शून्य के बराबर है। कोई भी कार्य आज बिना रिश्वत और सिफारिश के सिद्ध नहीं होता है। रिश्वतखोरी तो भारतीय समाज में ऐसे घुल गयी है जैसी पानी में नमक का घोल। इसी के कारण प्रतिष्ठिति पदों पर योग्य व्यक्ति का स्थान नगण्य है।
आज आर्थिक दृष्टि से भी हम गिरे हुए है, क्योकि गलत तरिके से प्राप्त धन किसी भी शुभ कार्य में नहीं लगता, यह धन तो धनी लोगो के लिए आराम से जीवन-यापन करने में व्यय होता है।
इस राजनीति को तो यह कोड के सदृश्य भ्र्ष्टाचार खा रहा है। जनता द्वारा चुनाव में निर्वाचित भ्र्ष्ट व्यक्ति सरकार में पहुंच रहे है, समस्त शासन प्रणाली दूषित हो रही है। धनिक वर्ग का राजनितिक कार्य-प्रणालियों पर प्रभाव होने के कारण देश में एकतंत्र बलवान हो रहा है। ये पूँजीपति स्वार्थ परायण होते है,, देश के हित के प्रति उनका मानो कोई उत्तरदायित्व ही नहीं है। चुनाव प्रणाली में अपरिमित व्यय होता है। राजनितिक दल आर्थिक सहायता प्रदान कर तथा अपने पक्ष में कानूनों का निर्माण कराकर मानो अपने ही स्वार्थ की सिद्धि करते है। यह प्रवृति भ्र्ष्ट राजनीति का फल है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions