Doubtnut Promotions Sticky

'कड़बक' के कवि की सोच क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

.कड़बक. शीर्षक कविता के रचयिता प्रेम को काव्य-वाणी देनेवाले कविता मलिका मुहम्मद जायसी है। जायसी प्रेम को वाणी प्रदान करते है। प्रेम वहीकर सकता है जो आत्मविश्वास से लबालब हो।
एक आँख को होने पर भी जायसी ने काव्य-रचना की। जिसने यह काव्य-रचना सूनी वही मोहित हो गया। विधाता ने चन्द्रमा के समान उसे संसार में बनाकर कलंकी कर दिया पर वह प्रकाश ही करता है। एक आँख में ही उसे संसार दिखाई पड़ता है। नक्षत्रो के बीच में शुक्र की तरह वह उदित है। जब तक आम में नुकीली डाभ नहीं निकलती, तब तक उसमे सुगन्धी नहीं बस्ती। विधि ने समुद्र के जल में खारेपन का दोष किया, तभी ता वह ऐसा असूझ और अपार हुआ, जो सुमेरु पर्वत त्रिशूल से मारा गया, तभी तो वह स्वर्णगिरी होकर आकाश तक ऊँचा हो गया। जब तक घरिया में मैल नहीं पड़ता, तब तक कच्ची धातु में कंचन की चमक नहीं आती। कवि का वह एक नेत्र दर्पण के समान है और उसका भाव निर्माण है। स्वयं वह कुरूप है पर सब रूपवान उसके पाँव पकड़कर चाव से उसका मुँह जोहते है।
इस पुरे छंद में कवि आत्मविश्वास चढ़कर बोलता है। ऐसे आत्मविश्वास से भरे प्रेमी कवि कम ही देखने को मिलते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions