Doubtnut Promotions Sticky

देश की जय के लिए कवि बैरागी क्या चाहते है ?

Text Solution
Verified by Experts

बालकवि बैरागी को अपने देश के प्रति निष्ठा है और देश के प्रति निष्ठ है और देश के प्रति उन्हें गहरा प्रेमभाव है। कवि कहते हैं कि उनके लिए देश की उन्नति और देश का विकास ही महत्त्वपूर्ण है। देश को विजय दिलाने के प्रयत्न में वे किसी भी तरह की कठिनाइयों का समना करने के लिए सदैव तैयार हैं। देश के कल्याण के लिए वे अपने स्वार्थ को त्यागना चाहते हैं। देश की विजय के आगे वह स्वयं की हार-जीत को महत्त्व नहीं देते। सदैव देश की उन्नति और विकास के लिए हम क्रियाशील रहें इसकी कवि कामना करते हैं। देश को विजयी बनाने के लिए कवि बैरागी अपना सारा जीवन और खुद को देश के प्रति समर्पित होना चाहते है।
देश की जय के लिए अगर कवि बैरागी को अपना जीवम भी खर्च करना पड़े, तो वे उसे अपना सम्मान समझेंगे । देश को विजयी बनाने के लिए कवि स्वयं पराजित होने के लिए तैयार हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions