Doubtnut Promotions Sticky

झेन की देन' पाठ में जापानी लोगों को मानसिक रोग होने के क्या-क्या कारण बताए गए हैं? आप इनसे कहाँ तक सहमत हैं ? तर्कसहित लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

लेखक के मित्र ने मानसिक रोग के कारण बताए हैं कि मनुष्य चलता नहीं दौड़ता है। बोलता नहीं, हर समय बक-बक करता है। एक महीने का काम एक-दो दिन में करना चाहता है, दिमाग हजार गुना अधिक गति से दौड़ाता है। अतः तनाव बढ़ जाता है। मानसिक रोगों का प्रमुख कारण प्रतिस्पर्धा के कारण दिमाग का अनियंत्रित गति से काम करना है। हम भी यह मानते हैं कि मानसिक रोग अत्यधिक तनाव के कारण होते हैं। मस्तिष्क पर अत्यधिक तनाव, अत्यधिक दुख या कष्ट मानसिक रोग उत्पन्न करते हैं। यह स्थिति मनुष्य को बीमार बना देती है। आज का मनुष्य संतोष भरा जीवन व्यतीत नहीं करता है। वह बस भागते रहना चाहता है। इस दौड़ में वह दूसरों से बहुत आगे निकल जाना चाहता है। हम इस कथन से बिल्कुल सहमत हैं कि यह स्थिति ही उसे मानसिक रोगी बना देती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions