अपने चाचाजी को पत्र लिखकर अनुरोध कीजिये कि वे आपके पिताजी को इस बात के लिए समझाकर राजी करें कि आपको बाढ़ - पीड़ितों की सहायता के लिए गठित स्वयंसेवकों के साथ जाने के लिए सहमत हों।
Text Solution
पता : 37/18 जनकपुरी दिल्ली,
20 नवम्बर 20XX
आदरणीय चाचाजी,
सादर प्रणाम।
आशा करता हूँ कि घर में सब कुशलमंगल होंगे। हम भी यहाँ सब कुशलमंगल है। चाचाजी इस समय आपको पत्र लिखने का विशेष कारण है। हमारे विद्यालय से कुछ स्वयंसेवक संगठित होकर बाढ़ग्रस्त पीड़ितों की सहायता करने हेतु जा रहे है। मैने भी अपना नाम से दिया है, और अगले सप्ताह मुझे उनके साथ जाना है। मगर पिताजी मुझे इस कार्य में जाने के लिए अपनी अनुमति नहीं दे रहे है।
आप अच्छी तरह जानते है इस समय बाढ़ - पीड़ितों को हमारी मदद की आवश्यकता है। इस समय केवल आप है, जो मेरी सहायता कर सकते है। पिताजी को अब आप समझा सकते है। पत्र मिलते ही पिताजी से बात आवश्य कीजिए। पत्र समाप्त करता हूँ और आपके जवाब की प्रतीक्षा रहेगी।
आपका भतीजा
निर्मल सिंह
Was this answer helpful?236
ADVERTISEMENT