5N का एक बल किसी द्रव्यमान m1 को 10ms2 का त्वरण देता है तथा द्रव्यमान m2 को 20ms2 का त्वरण देता है। अगर दोनों द्रव्यमानों को एक साथ मिला दिया जाए तो इस बल के द्वारा क्या त्वरण उत्पन्न होगा ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ज्ञात है, बल F = 5N
द्रव्यमान m1 के लिए त्वरण, a1=10ms2
द्रव्यमान m2 के लिए त्वरण , a2=20ms2
समीकरण F = ma से ,
m1=Fa1=5N10ms2=0.5kg
तथा m2=Fa2=5N20ms2=0.25kg
जब दोनों द्रव्यमानों को एक साथ मिला दिया जाए तो उनका सयुंक्त द्रव्यमान, m=m1+m2
m=(0.5+0.25)kg=0.75kg
अतः संयुक्त द्रव्यमान को उस बल द्वारा उत्पन्न त्वरण,
a=Fm
a=5N0.75kg=6.67ms2

|


Similar Questions