Doubtnut Promotions Sticky

किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते हैं। क्या इसका यह अर्थ है कि कोई राशि जिसका परिमाण व दिशा हो, वह अवश्य ही सदिश होगी? किसी वस्तु के घूर्णन की व्याख्या घूर्णन-अक्ष की दिशा और अक्ष के परितः घूर्णन-कोण द्वारा की जा सकती है। क्या इसका यह अर्थ है कि कोई भी घूर्णन एक सदिश है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नहीं, किसी भौतिक राशि के सदिश होने के लिए परिमाण तथा दिशा के साथ सदिश योग के नियमों का पालन करना आवश्यक है। सामान्यतः किसी अक्ष के परितः किसी पिण्ड का घूर्णन एक सदिश नहीं होता है, जबकि उसका परिमाण तथा दिशा दोनों होते हैं। इसका कारण यह है कि दो परिमित घूर्णनों का योगफल क्रम विनिमय गुणधर्म का पालन नहीं करता है। परन्तु अति सूक्ष्म घूर्णन सदिश योग के क्रम विनिमय गुणधर्म का पालन करता है। अतः सूक्ष्म घूर्णन को सदिश माना जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions