Doubtnut Promotions Sticky

ईकोटोन पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ईकोटोन (Ecotone)-विविध पारिस्थितिक तन्त्रों के जीव क्षेत्र का अस्तित्व एकाकी नहीं होता, उनकी सीमाएँ स्पष्ट नहीं होती और वे एक-दूसरे की सीमाओं का अतिक्रमण करके एक माध्यमिक या विनिमय क्षेत्र का निर्माण करते हैं, इसमें दो निकटवर्ती तन्त्रों या क्षेत्रों के जीवों का सह-अस्तित्व होता है। इन माध्यमिक क्षेत्रों को तकनीकी तौर पर ईकोटोन (ecotone) कहते हैं। जैसे शुष्क क्षेत्र व जलीय पारिस्थितिक तन्त्र के बीच का दलदली क्षेत्र। यह क्षेत्र समृद्ध प्रजाति विविधता दर्शाते हैं साथ ही यह जीन पारिस्थितिकी के दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण । होता है, क्योंकि इनमें संकरण के फलस्वरूप नए पारिस्थितिक प्ररूप (प्रजाति) की उत्पत्ति की सम्भावना बनी रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions