Doubtnut Promotions Sticky

अगर समुद्री मछली को अलवण जल (fresh water) की जलजीवशाला में रखा जाए तो वह मछली जीवित रह पाएगी? क्यों और क्यों नहीं ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

समुद्री उपास्थि मछली की कोशिकाओं की परासरण सान्द्रता अधिक अर्थात् समुद्री जल की सान्द्रता के सामन होती है। जब समुद्री मछली को अलवणीय जल की जलजीवशाला (aquarium) में रखते हैं तो इन्हें परासरणी समस्याओं (osmotic problems) का सामना करना पड़ता है। कोशिकाएँ जलजीवशाला से अत्यधिक मात्रा में जल का अन्तःपरासरण (endosmosis) करने लगती हैं इसके कारण उनके शरीर की कोशिकाएँ आन्तरिक पर्यावरण बनाए रखने में असमर्थ हो जाती हैं अत: मछली मर जाती हैं। अस्थिल समुद्री मछलियाँ लगातार समुद्री जल पीकर उससे शरीर में अधिक मात्रा में पहुँचे लवणों (Na+,CI) को शरीर से निकालती रहती हैं। इस प्रकार की मछली को भी स्वच्छ जल में रखने का घातक प्रभाव होता है। समुद्री मछली परासरण नियमन हेतु संरूपण (conformer) पर आश्रित होती है अतः अलवणीय जल में जीवित नहीं रह पाएगी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions