Doubtnut Promotions Sticky

प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के आर०एन०ए० अणुओं का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रोटीन संश्लेषण में आर०एन०ए० योगदान प्रोटीन संश्लेषण D.N.A. के नियन्त्रण में R.N.A. द्वारा होता है। कोशिका में तीन प्रकार के R.N.A. अणु पाए जाते हैं और तीनों का प्रोटीन संश्लेषण में अपना विशिष्ट कार्य होता है।
1. संदेशवाहक आर०एन०ए० (m-R.N.A.) पर आनुवंशिक सूचनाएँ कोडित रूप में उपस्थित होती हैं। ये कोडॉन (codon) D.N.A. अणु के टेम्पलेट के अनुसार व्यवस्थित रहते हैं। कूट का विशिष्ट-क्रम ही प्रोटीन विशिष्टता के लिए जिम्मेदार होता है।
2. स्थानान्तरण आर०एन०ए० (t-R.N.A.) यह एक एडेप्टर अणु होता है जो m.R.N.A. की भाषा पढ़ सकता है। इस पर प्रतिकूट (anticodon) उपस्थित होता है। प्रत्येक ऐमीनो अम्ल के लिए विशिष्ट :-R.N.A. होता है। t-R.N.A. ऐमीनो अम्लों को राइबोसोम्स तक लाते है तथा ऐमीनो अम्ल _mr-R.N.A. पर उपस्थित कूटों के अनुसार व्यवस्थित होते जाते हैं।
3. राइबोसोमल आर०एन०ए० (F-R.N.A.) राइबोसोम्स के निर्माण में भाग लेता है। राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण के स्थान हैं। यह ऐमीनो अम्लों के मध्य पेप्टाइड बन्ध निर्माण हेतु एक एन्जाइम (राइबोजाइम) की भाँति भी कार्य करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions