Doubtnut Promotions Sticky

जीन तथा प्रोटीन में क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीन D.N.A. का एक भाग है, जो किसी विशिष्ट आनुवंशिक लक्षण के लिए उत्तरदायी होता है। यह जीन D.N.A. अणु पर रैखिक क्रम में व्यस्थित होते हैं। जीन प्रोटीन संश्लेषण द्वारा आनुवंशिक लक्षणों को नियन्त्रित करते हैं। किसी भी प्रोटीन का स्वरूप उसमें उपस्थित ऐमीनो अम्लों की संख्या व क्रम पर निर्भर करता है। प्रोटीन की पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में ऐमीनो अम्लों का क्रम संदेशवाहक R.N.A. (m-R.N.A.) पर उपस्थित आनुवंशिक कोडॉन पर निर्भर करता है। संदेशवाहक R.N.A. के कूट D.N.A. पर उपस्थित क्षारक क्रमों के अनुसार व्यवस्थित रहते हैं। अत: किस प्रोटीन का निर्माण होना है, यह D.N.A. निर्धारित करता है।
आनुवंशिक लक्षणों के प्रकटन के लिए प्रोटीन ही उत्तरदायी है। अतः हम कह सकते हैं कि जीन व प्रोटीन में गहरा सम्बन्ध है तथा जीन अपने आप को प्रोटीन के रूप में प्रकट (express) करते हैं। उदाहरण-एन्जाइम।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions