Doubtnut Promotions Sticky

यौवनारम्भ क्या है? इस अवस्था में बालक एवं बालिकाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यौवनारम्भ
प्रजनन पूर्व काल अर्थात् बाल्यावस्था की समाप्ति पर जनन प्रावस्था का प्रारम्भ यौवनारम्भ (Puberty) से होता है। यौवनारम्भ जीवन की वह अवधि है जिसमें शारीरिक (कायिक) वृद्धि व विकास मन्द पड़ जाता है क्योंकि शरीर की अधिकांश ऊर्जा व संसाधनों का प्रयोग लैंगिक अंगों की वृद्धि व विकास में होता है। इस अवस्था में लैंगिक अंग कार्यशील होना प्रारम्भ हो जाते हैं। इस स्थिति में पुरुषों में शुक्राणु और स्त्रियों में अण्डाणुओं का निर्माण प्रारम्भ हो जाता है। नर मानव (बालक) में यौवनारम्भ 13-16 वर्ष की आयु में होता है। वृषण से स्रावित एण्ड्रोस्टेरॉन (androsterone) प्रमुखतः टेस्टोस्टेरॉन लिंग हॉर्मोन्स से यौवनारम्भ प्रेरित होता है। इसके फलस्वरूप बालकों में निम्नलिखित लक्षण विकसित होने लगते हैं-
(1) पुरुष की आवाज भारी हो जाती है।
(2) मांसपेशियाँ अपेक्षाकृत अधिक सुदृढ़ हो जाती हैं। कन्धे चौड़े हो जाते हैं।
(3) पुरुष के दाढ़ी, मूंछ निकल आती हैं।
(4) शिश्न एवं वृषण कोष सुविकसित होने लगते हैं।
(5) शक्राणुओं का निर्माण प्रारम्भ हो जाता है।
बालिकाओं में यौवनारम्भ 12-13 वर्ष की आयु में होता है। एस्ट्रोजन (estrogen) तथा FSH हॉर्मोन्स यौवनावस्था को प्रेरित करते हैं। इसके फलस्वरूप बालिकाओं में निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं-
(1) बाह्य जनन अंगों एवं स्तनों का विकास होने लगता है।
(2) आर्तव चक्र का प्रारम्भ।

(3) श्रोणि मेखला (pelvic girdle) का फैलकर चौड़ी होना।
(4) चेहरे, जांघ तथा नितम्बों पर वसा का संचय प्रारम्भ।
(5) स्वर तीव्र एवं मधुर होना।
मुंहासों (pimples or acne) का बनना, त्वचा का तैलीय हो जाना, अपने शारीरिक परिवर्तनों के प्रति सजग हो जाना तथा समाज को एक नए दृष्टिकोण से देखना प्रारम्भ करना ऐसे लक्षण हैं जो बालकों और बालिकाओं में समान रूप से विकसित होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions