Doubtnut Promotions Sticky

निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है ?

Text Solution
Verified by Experts

निकोबारियों का विश्वास था कि पहले अण्डमान-निकोबार दोनों एक ही द्वीप थे। इनके दो होने के पीछे तताँरा-वामीरो की लोक कथा प्रचलित है। ये दोनों प्रेम करते थे। दोनों एक गाँव के नहीं थे। इसलिए रीति अनुसार विवाह नहीं हो सकता था। रूढ़ियों में जकड़ा होने के कारण वह कुछ कर भी नहीं सकता था। उसे अत्यधिक क्रोध आया और उसने क्रोध में अपनी तलवार धरती में गाड़ दी और उसे खींचते-खींचते वह दूर भागता चला गया। इससे जमीन दो भागों में बँट गई-एक निकोबार और दूसरा अण्डमान।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    अंदमान द्वीपसमूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है लिटिल अंदमान | यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग सौ किलोमीटर दूर स्थित है | इसके बाद निकोबार द्वीप की श्रृंखला आरम्भ होती है जो निकोबारी जनजाति की आदिम संस्कृति के केंद्र हैं | निकोबार द्वीपसमूह का पहला प्रमुख द्वीप है कार-निकोबार जो लिटिल अंदमान से 96 किमी दूर है | निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे | इनके विभक्त होने की एक लोककथा है जो आज भी दोहराई जाती है |
    सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था | पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था | उसका नाम था तताँरा | निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे | तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था | सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता |
    निकोबारियों को क्या विश्वास था ?

    Aप्राचीनकाल से ये दोनों द्वीप अलग-अलग हैं
    Bप्राचीनकाल से ये दोनों द्वीप दो हिस्सों में बँटे हैं
    Cप्राचीनकाल में ये दोनों द्वीप एक ही थे
    Dप्राचीनकाल में ये दोनों द्वीप पहले अलग थे, परन्तु अब एक हो गए हैं |
  • Question 2 - Select One

    अंदमान द्वीपसमूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है लिटिल अंदमान। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग सौ किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बाद निकोबार द्वीपसमूह की श्रृंखला आरंभ होती है जो निकोबारी जनजाति की आदिम संस्कृति के केंद्र हैं। निकोबार द्वीपसमूह का पहला प्रमुख द्वीप है कार-निकोबार जो लिटिल अंदमान से 96 कि.मी. दूर है। निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे। इनके विभक्त होने की एक लोककथा है जो आज भी दोहराई जाती है।
    सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे।
    निकोबार द्वीप समूह का पहला प्रमुख द्वीप कौन-सा है?

    Aलिटिल अंदमान
    Bकार-निकोबार
    Cपोर्ट-ब्लेयर
    Dअंदमान।
  • Question 3 - Select One

    अंदमान द्वीपसमूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है लिटिल अंदमान। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग सौ किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बाद निकोबार द्वीपसमूह की श्रृंखला आरंभ होती है जो निकोबारी जनजाति की आदिम संस्कृति के केंद्र हैं। निकोबार द्वीपसमूह का पहला प्रमुख द्वीप है कार-निकोबार जो लिटिल अंदमान से 96 कि.मी. दूर है। निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे। इनके विभक्त होने की एक लोककथा है जो आज भी दोहराई जाती है।
    सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे।
    निकोबार द्वीप समूह की श्रृंखला किसके बाद आरंभ होती है?

    Aअंदमान द्वीपसमूह
    Bपोर्ट-ब्लेयर
    Cकार-निकोबार
    Dलिटिल अंदमान।