Doubtnut Promotions Sticky

मानव के शुक्राणु की संरचना का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

शुक्राणु (Sperm)-मानव शुक्राणु टेडपोल की आकृति का लगभग 60μ लम्बा, अगुणित तथा चल नर युग्मक होता है। इसे 4 भागों में बाँट सकते हैं -
(i) शीर्ष (Head)-शीर्ष शुक्राणु का अग्र व प्रमुखतम भाग है। इसी भाग में अण्डाकार केन्द्रक पाया जाता है। केन्द्रक के आगे एक टोपी सदृश स्रावी प्रकृति की संरचना एक्रोसोम (acrosome) पायी जाती है। शीर्ष सहित शुक्राणु का पूरा शरीर एक झिल्ली (membrane) से ढका रहता है।
(ii) ग्रीवा (Neck)-यह शीर्ष को मध्य भाग से जोड़ता है। इसमें एक जोड़ी सेन्ट्रिओल (centriole) होते हैं। पुच्छ का अक्षीय तन्तु सेन्ट्रिओल से निकलता है।
(iii) मध्य भाग (Middle Piece)-इस भाग में अनेक माइटोकॉण्ड्रिया : पाए जाते हैं। ये शुक्राणु को गति प्रदान करने के लिए ऊर्जा प्रदान करते है।
ocr_image
(iv) पुच्छ (Tail)-यह शुक्राणु का अन्तिम व सबसे लम्बा भाग है। यह शुक्राणु को गति प्रदान करता है। इसका अन्तिम सिरा नग्न होता है। इसका अन्तिम सिरा नग्न होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions