Doubtnut Promotions Sticky

इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

उन्नीसवीं सदी के मध्य में इटली सात राज्यों में बँटा हुआ था। उत्तरी भाग ऑस्ट्रेलिया के अधीन था। मध्य हलकों पर पोप का शासन था। दक्षिणी क्षेत्र स्पेन के राजाओं के अधीन थे। 1830 के दशक में इटली के एकीकरण के प्रयास किये गये जो निम्नलिखित हैं-
(i) ज्युसेपे मेत्सिनी की भूमिका- वह गणतंत्रात्मक दल का नेता था। 1831 में अपने निर्वासन काल में उसने .यंग इटली. नामक एक नया संगठन बनाया। यह एक गुप्त संगठन था जिसकी स्थापना शिक्षा के माध्यम से इटली को पुनर्गठित करने के लिए हुई थी। यद्यपि इटली के एकीकरण के लिए 1831 तथा 1848 में दो क्रांतिकारी प्रयास किए गए थे परन्तु वे दोनों असफल रहे।
(ii) कावूर की भूमिका- कावूर 1558 में पीडमॉण्ट का मंत्री प्रमुख था। उसका मुख्य लक्ष्य ऑस्ट्रिया से इटली के उद्धार को प्रभावित करना था। वह न तो क्रांतिकारी था और न ही लोकतंत्रवादी था परन्तु उसे इटली का वास्तविक निर्माता माना जाता था। उसने फ्रांस के साथ एक चतुर कूटनीतिक गठबंधन के माध्यम से 1859 में ऑस्ट्रियाई सेनाओं को परास्त करने में सफलता प्राप्त की।
(iii) ज्युसेपे गैरीबाल्डी की भूमिका- गारीबाल्दी .रेड शर्ट्स. नामक क्रांतिकारी आंदोलन का नायक था। सन् 1860 में उसने दक्षिणी इटली तथा दो सिसिलियों की राजधानी में पदयात्रा की और स्पेन के शासकों को हटाने के लिए स्थानीय कृषकों का समर्थन लेने में सफल हुआ।
(iv) विक्टर इमेनुएल द्वितीय- 1861 में रोम और वेनेशिया को छोड़कर समस्त इटली के इतालवी पार्लियामेंट के प्रतिनिधि ट्विन में एकत्र हुए और उन्होंने इटली के राजा के रूप में विक्टर एमेनुएल द्वितीय के चयन को विधिवत् रूप में स्वीकार किया।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions