Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है? (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

(1) उत्तरदायी सरकार-लोकतंत्र एक उत्तरदायी सरकार है क्योंकि यह लोगों की सरकार है, लोगों द्वारा बनाई गयी है तथा लोगों के लिए है। लोग सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। प्रतिनिधि लोगों के प्रति जिम्मेवार होते हैं। लोगों को अधिकार है कि यदि वे प्रतिनिधियों के कामकाज संतुष्ट नहीं हैं तो अपने प्रतिनिधि बदल सकते लेती है।
(ii) जिम्मेवार सरकार - लोकतंत्र सभी प्रक्रियाओ को मानकर निर्णय लेती है | लोकतंत्र में लोगों को यह जानने का अधिकार है कि क्या निर्णय जिम्मेवार सरकार लोकतंत्र सभी प्रक्रियाओं को मानकर निर्णय पूरे कायदे-कानूनों के अनुसार लिए गए हैं। इसे पारदर्शिता कहते हैं। यह चीज अक्सर गैर-लोकतांत्रिक सरकारों में नहीं होती।
(iii) वैध सरकार - लोकतंत्र सरकार एक मामले में निश्चित रूप से अन्य शासनों से बेहतर है-यह वैध शासन व्यवस्था है। यह सुस्त हो सकती है, कुम कार्यकुशलता हो सकती है, इसमें भ्रष्टाचार हो सकता है, यह लोगों की जरूरतों को कुछ हद तक अनदेखी कर सकती है, लेकिन लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था लोगों को अपनी शासन व्यवस्था है। इसी कारण परी दुनिया में लोकतंत्र के विचार के प्रति जबरदस्त समर्थन का भाव है। लोग अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का शासन चाहते हैं। वे यह भी मानते हैं कि लोकतंत्र उनके देश के लिए उपयुक्त है। अपने लिए समर्थन पैदा करने की लोकतंत्र की क्षमता भी लोकतंत्र का एक परिणाम ही है और इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions