Doubtnut Promotions Sticky

भारत में विभिन्न समुदायों ने किस प्रकार वनों और वन्यजीव के संरक्षण और रक्षण में योगदान किया है? (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनों केन्द्रीय और राज्य सरकारें वनों और वन्य जीव के संरक्षण के लिए प्रयत्नशील हैं, परन्तु इस दिशा में जो कार्य विभिन्न समुदायों ने किया वह भी प्रशंसा योग्य है:-
(क) राजस्थान में अनेक गांवों के लोगों ने वन्य जीवन रक्षण नियम का सहारा लेकर सरिस्का बाघ रिजर्व में होनेवाले खनन कार्य का डटकर विरोध किया और काफी सफलता पाई।
(ख) इसी प्रकार हिमालय के बहुत से क्षेत्रों में लोगों ने चिपको आन्दोलन द्वारा वृक्षों के काटने के सभी प्रयलों को असफल बना दिया।
(ग) राजस्थान के अलवर जिले के पाँच गाँवों के लोगों ने तो 1200 हेक्टेयर वन भूमि को .भैरोदेव डाकव सोंचुरी. घोषित करके वहाँ अपने ही नियम बनाकर शिकार करना वर्जित कर दिया और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वे वन्य जीवन को बचाते हैं।
(घ) हमारे देश के लोग सदियों से ही प्रकृति के पुजारी रहे हैं। इसलिए इन्होंने अनेक वनों को देवी-देवताओं के वन कहकर उन्हें बाहरी छेड़छाड़ से बचाए रखा।
(ड़ ) आज भी भारत के अनेक समुदाय है जो पीपल और वटवृक्षों को पवित्र मानते है छोटानागपुर क्षेत्र में मुंडा और संथाल जातियाँ महुआ और कदंब के पेड़ों की पूजा करते हैं। उड़ीसा और बिहार की जनजातियाँ इमली और आम के पेड़ों की पूजा करते हैं। इसी तरह और भी बहुत से जातियाँ अपने पूज्य पेड़ों को आसानी से काटने नहीं देती।
(च) इसी प्रकार बहुत से लोग अपने पशु-पक्षियों को देवी-देवताओं के वाहन और प्रतीक मानकर उनकी रक्षा करते हैं। ऐसे पशु-पक्षियों में बंदर, लंगूर , शेर गरूड, मोर आदि विशेषकर उल्लेखनीय हैं और कोई इनको नुकसान नहीं पहुँचाता।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions