Doubtnut Promotions Sticky

हार्डी-वीनबर्ग नियम को लिखें। क्रम विकास में इसका क्या महत्त्व है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हार्डी-विनबर्ग का नियम (Hardy-Weinberg law)-किसी भी समष्टि के जीन मूल में कुछ पीढ़ियों के बाद जीनों की आवृत्तियों में प्रगामी परिवर्तन आता जाता है। कुछ जीनों का अनुपात बढ़ता जाता है, कुछ का कम होता जाता है। सन् 1909 में हार्डी एवं विनबर्ग ने अनेक पीढ़ियों में जीन के भाग्य के सांख्यिकीय विश्लेषण के आधार पर एक नियम की घोषणा की जो इस प्रकार है
"अगर किसी समष्टि में संगम यादृच्छिक (random) हो, अगर उत्परिवर्तन न हो और समष्टि काफी बड़ी हो, तो एक समष्टि की जीन आवृति, पीढ़ी दर पीढ़ी स्थिर रहती है।"
को समष्टि आनुवंशिकीय संतुलन में है अर्थात जीन आवृति में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा तो विकास की दर भी शून्य होगी।
परन्तु ज्यों ही संगम यादृच्छिक (random) नहीं रहेगा, अथवा प्राकृतिक वरण हो अथवा जीनों में उत्परिवर्तन हो, या समष्टि बड़ी न हो तो विकास अवश्यम्भावी होगा।
यद्यपि प्राकृतिक वरण या चयन की विकास की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका है, किसी समष्टि के युग्मकीय संगठन के निर्धारण में संयोग (chance) भी महत्त्वपूर्ण है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions