एक पारिस्थितिकी तंत्र में कार्बन चक्र को संक्षेप में लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) जीवों की मृत्यु के पश्चात् उनमें विघटन होता है, और उसके फलस्वरूप कार्बन डाईऑक्साइड फिर से वातावरण में चली जाती है। इसी प्रकार जीवों के उत्सर्जी पदार्थों से भी कार्बन डाईऑक्साइड वातावरण में पहुंचती है।
(ii) हमें पौधों से लाखों वर्षों से कोयला, गैस, तेल आदि प्राप्त होते हैं। इन्हें जीवश्मी ईधन (fossil fuel) कहते हैं। इस ईंधन से मुनष्य परिवहन गाड़ियाँ चलाता है, भोजन पकाता है और इस प्रकार C O 2 का वातावरण में छोड़ता है। जीवाश्मी ईंधन में ऊर्जा होती है जो पौधों द्वारा सूर्य से ग्रहण की जाती है और असंख्य वर्षों में यह जीवाश्मी ईंधन के रूप में उपलब्ध होती है।
(iii) बड़े-बड़े जलाशयों की ऊपरी सतह के जल में कार्बन डाईऑक्साइड घुली रहती है, जो कार्बोनेट्स का निर्माण करती है।
(iv) इन कार्बोनेट्स से, जलीय पौधे प्रकाश-संश्लेषण क्रिया के लिए, C O 2 प्राप्त करते हैं, क्योंकि उन्हें वायु की C O 2 उपलब्ध नहीं होती।
(v) जलीय पौधों से कार्बन डाईऑक्साइड जलीय खाद्य-श्रृंखला में स्थानांतरित हो जाती है। उदाहरण, शाकाहारी मछलियाँ पौधों को खाती हैं और उनको माँसाहारी जीव खाते हैं।
(vi) जलिये पौधे तथा जन्तु श्वसन क्रिया म C O 2 जल म बाल हा जा प्रायः फिर से जलीय पौधे प्रकाश-संश्लेषण के लिए उपयोग में ले लेते हैं।
(vi) घोंघे, सीपी तथा अन्य मोलस्क जल से C O 2 को अवशोषित करते हैं। C O 2 को कैल्शियम से संयुक्त करा कर कैल्शियम कार्बोनेट ( C a C O 3 ) का खोल बनाते हैं। मृत मोलस्क के कवच (shell) समुद्र की तली में जमा होते रहते हैं।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions