Doubtnut Promotions Sticky

गैलिलियों ने अनंत तल पर वस्तुओं को गति करते देख क्या निष्कर्ष निलाता था ? स्पष्ट कीजिये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वस्तुओं की किसी आनत तल पर गति को देखकर गैलीलियो ने यह निष्कर्ष निकाला था कि जब तक कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता, वस्तुएँ एक निश्चित गति से चलती रहती हैं। जब काँच की गोली आनत तल पर लुढ़कती है तो उसका वेग बढ़ जाता है । गोली असंतुलित गुरुत्वीय बल के कारण नीचे गिरती है और नीचे पहुँचते-पहुंचते यह एक निश्चित वेग प्राप्त कर लेती है। जब यह काँच की गोली ऊपर की ओर चढ़ती है, तब इसका वेग घटता है। गैलीलियो ने तर्क दिया कि जब गोली को बाई ओर से छोड़ा जाता है, तब यह ताल पर नीचे की ओर लुढ़कती है और दाई ओर के आनत तल पर उतराबर हों तो गोली उतनी ही दूरी चड़ेगी जितनी दूर तक कि वह लुढ़की थी। अगर दाई ओर के आनत तल के कोण को धीरे-धीरे कम किया जाए तो गोली को मूल ऊँचाई प्राप्त करने के लिए अधिक दूरी तय करनी होगी। अगर इस तल को तिज कर दिया जाए तो गोली मूल ऊँचाई प्राप्त करने के लिए क्षैतिज तल पर लगातार चलती ही रहेगी। यहाँ गोली पर लगनी ही ऊँचाई तक जाती है, जितनी ऊँचाई से उसे छोड़ा जाए । यदि दोनों ओर के तलों के झुकाव बने वाला असंतुलित बाह्य बल शून्य है। अतः सष्ट होता है कि गोली की गति को बदलने के लिए एक असंतुलित बल की आवश्यकता होती है, लेकिन गोली की गति को एकरूप बनाए रखने के लिए किसी नेट बल की आवश्यकता नहीं होती है। वास्तविक अवस्था में शून्य असंतुलित बाह्य बल प्राप्त करना कठिन है। ऐसा गति की विपरीत दिशा में लगने वाले घर्षण बल के कारण होता है। गोली कुछ दूर चलने के बाद रुक जाती है। न्यूटन ने बल एवं गति के बारे में गैलीलियो के विचारों को आगे विकसित किया।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions