Doubtnut Promotions Sticky

एक समान रेखीय गति और एक समान वृत्तीय गति में क्या अंतर है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

एक समान रेखीय गति-यदि कोई गतिमान वस्तु किसी सरल रेखीय पथ पर इस प्रकार गति करे कि उसके द्वारा समान समय में समान दुरी तय की जाए, तो वस्तु की गति एक समान रेखीय गति कहलाती है। इस प्रकार की गति में चाल का परिमाण समान रहता है तथा गति की दिशा भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर परिवर्तित नहीं होती है। अतः एक समान रेखीय गति में वस्तु में त्वरण नहीं होता है।
एक समान वृत्तीय गति-जब कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उसका पथ वृत्ताकार हो तथा उसकी चाल एक समान हो, तो वस्तु की गति एक समान वृत्तीय गति कहलाती है।
यद्पि वस्तु की चाल का परिणाम समान रहता है, परंतु गति की दिशा प्रत्येक बिंदु पर परिवर्तित होती रहती है। दिशा में यह परिवर्तन वस्तु में त्वरण उत्पन्न करता है ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions