Doubtnut Promotions Sticky

गतिशीलता और विश्राम किसे कहते है ? उदाहरण भी दो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

गतिशीलता-एक वस्तु गति में कहि जाती है, यदि वह किसी अन्य वस्तु के सापेक्ष अपनी स्थिति बदल रही हो।
गति सरल रेखीय, वर्तुल (या कोणीय), दोलनीय (या कम्पनशील) हो सकती है।
उदाहरण (1) मान लो एक प्रेक्षक O पर है और वह एक कार स्थिति A में देखता है। कुछ देर बाद वह कार को स्थिति B पर देखता है। कार की इस स्थिति में परिवर्तन यह बतलाता है कि कार O के सापेक्ष गति में है।
ocr_image
(2) मान लो एक व्यक्ति धागे के एक सिरे पर बंधे पत्थर को घुमा रहा है। वह किसी क्षण पत्थर को A पर और फिर कुछ क्षण के बाद B पर देखता है। अतः O के सापेक्ष पत्थर की स्थिति बदलती है। अतः पत्थर O के सापेक्ष गति में है। यह वर्तुल या कोणीय गति का उदाहरण है।
ocr_image
(3) मान लो धागे से बंधा पत्थर एक निश्चित बिंदु से नीचे लटक रहा है। यदि पत्थर को हम एक और ले जाकर छोड़ दे तो यह A के इर्द-गिर्द बार-बार उसी पथ पे गति करने लगेगा। इस तरह की गति को दोलन गति या कंपन गति कहते है।
विश्राम-किसी वस्तु को विश्राम में खा जाता है, यदि वह किसी अन्य वस्तु के सापेक्ष अपनी स्थिति न बदले।
उदाहरण -मेज पर पड़ी हुई पुस्तक मेज के सापेक्ष विश्राम में है, क्योकि यह मेज के सापेक्ष अपनी स्थिति नहीं बदल रही।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions