विश्राम और गतिशीलता सापेक्ष है। इस कथन से क्या अभिप्राय है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

विश्राम और गति सापेक्ष कथन है-इसका अर्थ यह है कि यदि वस्तु किसी अन्य वस्तु के सापेक्ष विश्राम में है तो इसका यह अर्थ नहीं है कि वह संसार की अन्य सभी वस्तुओं के सापेक्ष विश्राम में है। यह अन्य वस्तुओं के सापेक्ष गति में हो सकती है। अतः हम कहते है कि विश्राम एक सापेक्ष कथन है, निरपेक्ष कथन नहीं।
इसी प्रकार किसी वस्तु की गति विभिन्न प्रेक्षकों द्वारा भिन्न-भिन्न हो सकती है। अतः गति भी सापेक्ष कथन है।
उदाहरण -एक चल रही रेलगाड़ी में दो यात्रियों A और B पर विचार करे। दोनों यात्री एक-दूसरे तथा रेलगाड़ी के सापेक्ष विश्राम में है। परंतु रेलगाड़ी के बाहर स्थित प्रेक्षकों के सापेक्ष उनकी स्थिति बदल रही है। अतः वे बाहरी प्रेक्षकों के सापेक्ष गति में है। अतः विश्राम और गति सापेक्ष कथन है, निरपेक्ष नहीं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions