जब किसी वस्तु को ऊपर की ओर फेंका जाता है तो वस्तु की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है? उसका त्वरण कितना होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी वस्तु को ऊपर की ओर फेंका जाता है तो पृथ्वी उन्हें अपने गुरूत्व बल के कारण नीचे की ओर खींचती है। गुरूत्व बल वस्तु की गति के विपरीत दिशा में कार्य करता है अतः वस्तु का वेग कम हो जाता है। ऊपर की ओर फेंकी गई वस्तु का त्वरण नीचे की ओर गिरती हुई वस्तु के त्वरण के बराबर होता है परंतु ऋणात्मक होता है।
ऊपर फेंकी गई वस्तु का त्वरण =9.8m/s2 है। इसलिए जब वस्तु उुपर की ओर फेंकी जाती है उसका वेग 9.8m/s2 की दर से घटता जाता है। वेग तब तक घटता जाता है जब‌ तक वह शून्य नहीं हो जाता। अधिकतम ऊंचाई पर जाकर वेग शून्य हो जाता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions